सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल के जेईई मेंस में सफल विद्यार्थी सम्मानित
सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल के जेईई मेंस में सफल विद्यार्थी सम्मानित
कुछ क्षण ऐसे होते है जहाँ विद्यार्थी अपना कौशल प्रदर्शन करते हैं , वही कुछ क्षण इतने खास होते है जहाँ वे सम्मान के पात्र होते हैं। सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार को जेईई परीक्षा में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के के लिए एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस बार विद्यालय के क्षितिज सिन्हा 97 .13 परसेंटाइल के साथ और आयन आलम 93 परसेंटाइल के साथ जेईई मेंस की परीक्षा उत्तीर्ण की है। यह सम्मान समारोह इन्ही को सम्मानित करने हेतु आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि विद्यालय के चेयरमैन श्री अमरजीत सिंह सलूजा थे। साथ ही सफल छात्रों के अभिभावकगण और शिक्षकगण मौजूद रहे। मौके पर उपस्थित मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में सफल परीक्षार्थियों की सफलता की प्रशंसा की और उन्हे चुनातियों से लड़कर सिखने की बात कही । मुख्य अतिथि ने कहा कि आप एडवांस के परीक्षा के लिए पूरी निष्ठा से तैयारी करें। ईश्वर आपको सफलता प्रदान करेंगे। उन्होंने विद्यर्थियों की सफलता के लिए विद्यालय प्रबंधन , प्राचर्य , उप प्राचर्या , सीनियर एडमिनिस्ट्रेटर तथा शिक्षकगण के प्रयासों की भी प्रशंसा की। विद्यालय के प्रबंध निर्देशक जोरावर सिंह सलूजा ने कहा कि शिक्षकों के मार्गदर्शन और उनकी निष्ठा के बल पर हमने अच्छा परिणाम दिया है। उन्होंने सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपकी सफलता हमारे छात्रों के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगा। उन्होंने छात्रों के माता-पिता को भी बधाई दी।

