सलूजा गोल्ड कॉलेज ऑफ फार्मेसी, गिरिडीह में फार्मेसी एजुकेशन डे मनाया गया

सलूजा गोल्ड कॉलेज ऑफ फार्मेसी, गिरिडीह में फार्मेसी एजुकेशन डे मनाया गया

गिरिडीह: सलूजा गोल्ड कॉलेज ऑफ फार्मेसी, एनएच-114A बनहट्टी, मोतीलेदा, गिरिडीह में 6 मार्च को Pharmacy Education Day बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कॉलेज में “Future Pharma Ecosystem” थीम के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में कॉलेज के सभी छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान छात्रों को फार्मेसी के क्षेत्र में भविष्य की संभावनाओं, नवाचार (Innovation), शिक्षा, इंडस्ट्री सहयोग और रिसर्च के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कॉलेज के प्राचार्य दिवाकर तिवारी ने फार्मेसी के क्षेत्र में बढ़ते अवसरों पर प्रकाश डाला और छात्रों को बताया कि आने वाले समय में फार्मेसी सेक्टर में रिसर्च, इंडस्ट्री, क्लीनिकल प्रैक्टिस और रेगुलेटरी बॉडीज में काफी संभावनाएं हैं। उन्होंने छात्रों को मेहनत और नवाचार के साथ इस क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर कॉलेज के शिक्षकगण एवं अन्य स्टाफ भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को फार्मेसी शिक्षा के महत्व तथा इसके उज्ज्वल भविष्य के बारे में जागरूक करना था।