गढ़वा में सांसद विष्णु दयाल राम ने किए सांसद प्रतिनिधियों का मनोनयन, कई नेताओं ने दी बधाई
पलामू लोकसभा सांसद विष्णु दयाल राम द्वारा शुक्रवार को लिखित आदेश जारी कर गढ़वा जिला सांसद प्रतिनिधि सहित मेराल प्रखंड के लिए प्रतिनिधि का मनोनयन किया गया। गढ़वा जिला सांसद प्रतिनिधि के रूप में दूसरी बार मेराल प्रखंड के देवगाना गांव निवासी प्रमोद कुमार चौबे को बनाया गया। जबकि मेराल प्रखंड के दक्षिणी मंडल के लिए लगातार दूसरी बार प्रखंड के बाना गांव निवासी चंद्रमणि पाठक को सांसद प्रतिनिधि बनाया गया और उत्तरी मंडल का मेराल पूर्वी गांव निवासी विजय प्रसाद गुप्ता को पहली बार सांसद प्रतिनिधि बनाया गया। दूसरी बार जिला सांसद प्रतिनिधि बनाए जाने पर प्रमोद चौबे ने सांसद विष्णु दयाल राम के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि सांसद विष्णु दयाल राम के द्वारा जो दायित्व मिला है उसका निर्वहन पुरी ईमानदारी एवं लगन के साथ करूंगा। मेराल दक्षिणी मंडल से दूसरी बार सांसद प्रतिनिधि बनाए जाने पर चंद्रमणि पाठक ने सांसद के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में उनके प्रतिनिधि के रूप में निष्ठा पूर्वक कार्य करूंगा। और उन्होंने कहा कि पार्टी के नीति सिद्धांत के साथ जो लगातार हम जैसे कार्यकर्ता ने पार्टी के लिए कार्य किया इसका परिणाम है कि हम जैसे आम कार्यकर्ता को सांसद विष्णु दयाल राम द्वारा भरोसा जताते हुए अपना प्रतिनिधि बनाया गया। पहली बार मेराल उत्तरी मंडल से सांसद प्रतिनिधि बनने पर विजय प्रसाद गुप्ता ने सांसद बीडी राम के प्रति आभार जताते हुए कहा कि हम जैसे एक आम कार्यकर्ता को अपना प्रतिनिधि बनाकर जो मान सम्मान देते हुए भरोसा जताया है उनके मार्गदर्शन में स्थानीय स्तर पर पुरी निष्ठा के साथ कार्य करूंगा। प्रमोद चौबे चंद्रमणि पाठक विजय प्रसाद गुप्ता को सांसद प्रतिनिधि बनाए जाने पर कई लोगों ने घर पर जाकर तथा दूरभाष एवं सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई दिया जिसमें मुख्य रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता विनय कुमार चौबे मेराल प्रखंड के विधायक प्रतिनिधि डॉक्टर लालमोहन भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रमाकांत गुप्ता युवा नेता दिलीप मेहता मदन यादव रंजीत चौबे महेंद्र सिंह विनय चौधरी भोला पासवान राम प्रताप साव संदीप दुबे विकास दुबे रोहित कुमार धनंजय चौधरी सहित अनेकों लोग शामिल है।

