5. अबीर के रंग में रंगा बसंत उत्सव, गिरिडीह के बंगाली समाज ने मनाया होली मिलन समारोह
बंगाली समाज द्वारा ईश्वर स्मृति भवन, मकतपुर, गिरिडीह, में “बसंत उत्सव”(होली मिलन) बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस उपलक्ष में सांस्कृतिक अनुष्ठान, अबीर खेला आदि किया गया। इस अनुष्ठान में बंगाली समाज गिरिडीह के विशिष्ट व्यक्तियों उपस्थित रहे एवं महिलाओं के द्वारा विशेष कार्यक्रम किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ निशित रंजन राय, शीर्षेंदु सेनगुप्ता,पार्थ सरकार, गोपाल सेनगुप्ता, शैबाल घोष, अरिंदम बोस,पुलक राय, अमिताभ बोस आदि का प्रमुख सहयोग रहा।

