अनुपलब्ध दवाइयां भी अब ए एल सी के तहत पूर्व सैनिक कैशलैस ले पाएंगे : कर्नल शुक्ला।
प्रकाशन हेतु,
मेदिनीनगर,
दिनांक : 02 मार्च 2026.
अनुपलब्ध दवाइयां भी अब ए एल सी के तहत पूर्व सैनिक कैशलैस ले पाएंगे : कर्नल शुक्ला।
आज पूर्व सैनिक अंशदाई स्वास्थ्य योजना (ई सी एच एस) पॉलीक्लिनिक में लाभार्थी पूर्व सैनिकों का मासिक बैठक आयोजित किया गया। बैठक में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक और पॉलीक्लिनिक के ऑफिसर इन चार्ज और चिकित्सकों की सहभागिता रही।
ऑफिसर इन चार्ज ई सी एच एस, पॉलीक्लिनिक, डाल्टनगंज, कर्नल मनोज कुमार शुक्ला ने सभी उपस्थित पूर्व सैनिकों को बताया कि अनुपलब्ध दवाइयां कैश लेस उपलब्ध करवाने के लिए ए एल सी की मंजूरी मिल गई है। आगामी 01 अप्रैल से जिन दवाइयों की उपलब्धता पॉलीक्लिनिक में नहीं होगी, उनको ए एल सी के तहत पूर्व सैनिक अगर चाहें तो उन्हें कैश लेस रांची से दिलवाया जा सकेगा। इस सुविधा से पूर्व सैनिकों को अनुपलब्ध दवाइयां खरीदने और फिर उसका पुनर्भुगतान हेतु क्लेम करने की झंझट से छुटकारा मिलेगा। पूर्व सैनिकों ने भी अपनी समस्याएं बताई जिनका त्वरित निराकरण किया गया।
आज के बैठक में ई सी एच एस पॉलीक्लिनिक डाल्टनगंज के प्रभारी अधिकारी कर्नल मनोज कुमार शुक्ला, डॉक्टर मनीष कुमार, डॉक्टर अर्पण, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, पलामू के जिलाध्यक्ष सूबेदार दामोदर मिश्र, कार्यकारी अध्यक्ष नायक शंभू नाथ सिंह, पूर्व महा सचिव हवलदार दिनेश कुमार गुप्ता, सचिव हवलदार अशोक कुमार मेहता, सम्मानित सदस्य नायब सूबेदार अनिल कुमार पाठक, जूनियर वारंट ऑफिसर शंकर दयाल सिंह, सचिव हवलदार अशोक कुमार मेहता, नायक मोहम्मद मोहिउद्दीन और रविकांत ठाकुर इत्यादि की सहभागिता रही।

