सोना ठगी मामले में सख्त कार्रवाई की मांग, व्यवसायियों ने डीआईजी से लगाई गुहार

आज दिनांक 24 फरवरी 2026 को डाल्टनगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स पलामू जिला व्यवसाय संघ का प्रतिनिधिमंडल डीआईजी पलामू श्री कौशल किशोर से मिलकर डाल्टनगंज चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के जॉइंट सेक्रेटरी श्री अनूप कुमार सोनी के गढ़वा स्थित प्रतिष्ठान जो कि उनके चाचा एवं भाई के द्वारा संचालित होता है यह प्रतिष्ठान श्री नरेश बाबू सर्राफ के नाम से पुरानी बाजार गढ़वा मै संचालित होती है ।जिसमें विगत २१/०२/२०२६ को अज्ञात अपराधियों द्वारा हिप्नोटिज्म कर दुकान से लगभग २०० ग्राम सोने के जेवर को लेकर चकमा देकर भाग गए थे।जिसकी प्राथमिकी गढ़वा थाने में दर्ज की गई थी। इस मामले की गंभीरत को देखते हुए कड़ी कार्रवाई करने के लिए ज्ञापन दिया गया। D I g पलामू द्वारा आश्वासन दिया गया कि अतिशीघ्र विशेष जांच कमिटी का गठन कर त्वरित कार्रवाई की जाएगी साथ ही पलामू गढ़वा मै इस तरह के जो भी मामले आए है सभी का उद्भेदन यथाशीघ्रा किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में डाल्टनगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष विनोद उदयपुरी अनूप सोनो संयुक्त सचिव पलामू जिला व्यावसाई संघ के महासचिव श्री अनुपम तुलसियान इंजीनियर आकाश कुमार आदि समलित थे।