गौतम बुद्धा पब्लिक स्कूल पचकेडिया मे होली मिलन समारोह का आयोजित!

पाटन (पलामू ): प्रखंड के नावाजयपुर थाना क्षेत्र के गौतम बुद्धा पब्लिक स्कूल पचकेडिया परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास से किया गया कार्यक्रम में उपस्थित विद्यालय परिवार के बच्चों एवं शिक्षकों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगा कर होली की शुभकामनाएं दी तथा आपसी भाईचारे का संदेश दिया समारोह का अध्यक्षता विद्यालय के निदेशक नरेन्द्र वर्मा ने कीया । विद्यालय के शिक्षक व शिक्षिका एवं सभी विद्यार्थियों उपस्थित रहे विद्यालय के निदेशक नरेंद्र वर्मा ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं बल्कि प्रेम सदभाव और एकता का प्रतीक हैं हमारा उद्देश्य बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के साथ साथ संस्कार और सामाजिक मूल्य से भी जोड़ना है ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है और इस विद्यालय में पढ़ाई के साथ साथ सांस्कृतिक एवं नैतिक शिक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया जाता हैं!