नगर परिषद प्रतिनिधियों का सम्मान और होली मिलन समारोह के लिए महासम्मेलन ने तैयारियां शुरू की
अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के अध्यक्ष रविन्द्र जायसवाल जी के आवास पर होली मिलन समारोह सह नगर परिषद प्रतिनिधि सम्मान समारोह कार्यक्रम करने हेतु बैठक आहूत किया गया बैठक की अध्यक्षता रविन्द्र जायसवाल के द्वारा किया गया संचालन महामंत्री उमेश कश्यप के द्वारा किया गया धन्यवाद राकेश शंकर गुप्ता के द्वारा किया गया बैठक में उपस्थित महासम्मेलन के पदाधिकारी कार्यसमिति सदस्य एवं सभी स्वजातीय वैश्य समाज के अध्यक्ष ,सचिव ,कोषाध्यक्ष उपस्थित हो कर कार्यक्रम को भव्य रूप से मनाने के लिए अपने अपने विचार व्यक्त किए कार्यक्रम बंधन मैरिज हॉल में दिनांक 1/3/2026 को रात्रि 8 बजे से आयोजित होगा उकत कार्यक्रम में सभी वैश्य समाज के साथी उपस्थित हो बैठक में निर्णय लिया गया की नगर परिषद में जो भी वैश्य समाज के साथी निर्वाचित हुए है उन्हें कार्यक्रम स्थल पर आमंत्रित कर सम्मानित करने का कार्य किया जाएगा
बैठक में उपस्थित उमेश अग्रवाल,कैलाश कश्यप ,टिंकू गुप्ता , उत्तम कमलापुरी,शुभम गुप्ता ,विशाल गुप्ता,अभिषेक कश्यप ,बिहारी केशरी ,रवि कुमार रमेश कुमार

