गिरिडीह कॉलेज में एनसीसी कैडेट्स ने होली मिलन समारोह का आयोजन, प्राचार्य और सीटीओ ने दी शुभकामनाएं

गिरिडीह कालेज गिरिडीह मे एनसीसी कैडेट्स के द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रुप से कालेज के प्राचार्य डॉ अनुज कुमार एवं एनसीसी सीटीओ प्रो विनीता कुमारी उपस्थित रही।डॉ अनुज ने कहा कि होली रंगों का त्योहार है, इसमें लोग आपसी भेदभाव को भुलाकर सभी एक रंग मे रंग जाते हैं।
प्रो विनीता ने कहा कि सभी कैडेट्स इस होली के त्योहार को आपसी सद्भावना, सौहार्द और भाइचारे के साथ मनाते हैं।
प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सभी कैडेट्स जिसमे छात्र और छात्राएं दोनों समूहों ने डॉ अनुज और प्रो विनीता को गुलाल लगाकर बधाई दी।
सभी ने आपस मे गुलाल लगाकर मिठाई खिलाकर रंगों का त्योहार मनाया।