गिरिडीह में तीन दिवसीय फागुन महोत्सव की धूम, 1500 भक्तों संग निकाली गई भव्य निशान यात्रा, श्याम भक्ति में सराबोर हुआ शहर

गिरिडीह में तीन दिवसीय फागुन महोत्सव की धूम, 1500 भक्तों संग निकाली गई भव्य निशान यात्रा, श्याम भक्ति में सराबोर हुआ शहर

गिरिडीह। फागुन आयो रे, मस्ती छायो रे… जैसे भक्ति भजनों से पूरा शहर गुंजायमान हो गया। गुरुवार को श्याम सेवा समिति ट्रस्ट द्वारा आयोजित तीन दिवसीय फाल्गुन महोत्सव के दूसरे दिन श्री श्याम मंदिर से भव्य निशान शोभा यात्रा निकाली गई।
1500 से अधिक भक्तों ने हाथों में निशान थामे कतारबद्ध होकर यात्रा में हिस्सा लिया। लाल-पीले परिधानों में सजी महिलाएं, गुलाबी-पीले वस्त्रों में पुरुष व बच्चे श्याम बाबा के जयकारे लगाते भक्ति रस में सराबोर दिखे। यात्रा में वाहनों पर भगवान शिव व संकट मोचन हनुमान का आकर्षक दरबार सजाया गया था।
श्री श्याम मंदिर से प्रारंभ हुई यह शोभा यात्रा तिरंगा चौक, बड़ा चौक व गांधी चौक होते हुए वापस मंदिर पहुंची, जहां भक्तों ने निशान अर्पित किए। समिति सदस्यों ने बताया कि पहले दिन निशान की विधि-विधान से पूजा हुई। और आज निशान यात्रा निकाली गई, वहीं कल शुक्रवार को बाबा का पाठ व भव्य भंडारा आयोजन किया जाएगा।