समाज सेवा की मिसाल: इनरव्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन और रोटरी न्यू जेनरेशन ने कार्मल स्कूल में बच्चों को दी शीतल पेयजल की सौगात
समाज सेवा की मिसाल: इनरव्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन और रोटरी न्यू जेनरेशन ने कार्मल स्कूल में बच्चों को दी शीतल पेयजल की सौगात
गिरिडीह: शिक्षा और समाज कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए इनरव्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन और रोटरी न्यू जेनरेशन क्लब द्वारा आज एक विशेष संयुक्त सेवा परियोजना का सफल क्रियान्वयन किया गया। दिनांक 24 फरवरी 2026 को कार्मल स्कूल (हिंदी माध्यम) के प्रांगण में एक आधुनिक वाटर कूलर स्थापित कर छात्र-छात्राओं को समर्पित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से रोटरी न्यू जेनरेशन क्लब के अध्यक्ष विशाल पिलानिया और विशिष्ट अतिथि के रूप में एस.पी. बगड़िया उपस्थित रहे, जिन्होंने क्लब के इस प्रयास की सराहना की। इनरव्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन की ओर से अध्यक्ष कविता राजगढ़िया, उपाध्यक्ष राखी झुनझुनवाला, चार्टर प्रेसीडेंट रंजना बगड़िया और सदस्य शबाना रब्बानी ने कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई। भीषण गर्मी के मौसम के आगमन से पूर्व स्कूल के बच्चों को शुद्ध और ठंडा पेयजल उपलब्ध कराने के इस मानवीय कार्य की चहुंओर प्रशंसा हो रही है। क्लब के पदाधिकारियों ने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य और उनकी बुनियादी जरूरतों को पूरा करना ही संस्था का मुख्य ध्येय है, जिससे वे बेहतर वातावरण में अपनी शिक्षा जारी रख सकें।

