शिक्षित समाज को दिशा और दशा बदल सकता है विजय बहादुर सिंह
शिक्षित समाज को दिशा और दशा बदल सकता है विजय बहादुर सिंह
सतबरवा प्रखंड के रबदा पंचायत अंतर्गत चेतमा जतरा टाड़ में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी माता शबरी जयंती सह भुईयाँ परिवार मिलन समारोह बड़े उत्साह और धूमधाम से आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सीताराम भुईयाँ ने की, जबकि मंच संचालन सिटी न्यूज़ संवाददाता सतबरवा बनारसी ने कुशलतापूर्वक संभाला।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में मणिका विधानसभा के माननीय विधायक श्री रामचंद्र सिंह को आमंत्रित किया गया था, लेकिन झारखंड विधानसभा सत्र चलने के कारण वे उपस्थित नहीं हो सके। उनकी अनुपस्थिति में उनके पुत्र विजय बहादुर सिंह ने ग्राम कमारूऔर जतरा मेला टाड़ मुख्य अतिथि की भूमिका निभाई। उन्होंने माता शबरी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते हुए कहा, “माता शबरी की भक्ति, प्रेम और त्याग से हमें गहरा प्रेरणा मिलती है। अपने समाज को आगे बढ़ाने के लिए हमें सबसे पहले नशा मुक्त होना होगा। साथ ही शिक्षा पर जोर देकर समाज की दशा और दिशा बदलनी होगी, तभी हम सच्ची प्रगति कर पाएंगे।”
समारोह में प्रसिद्ध शेर ए हिंदुस्तान कलाकार अखिलेश तिवारी ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। उन्होंने माता शबरी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए भक्ति, समर्पण और सादगी की मिसाल पेश की, जिससे चार चांद लग गए। उपस्थित जनों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का जमकर आनंद लिया और एक स्वर में कहा कि माता शबरी से सीख लेकर नशा त्यागना, शिक्षा ग्रहण करना और समाज को शिक्षित व सशक्त बनाना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। इससे समाज का उत्थान संभव है और हम अपने पूर्वजों का नाम रोशन कर सकते हैं।
मौके पर सतबरा प्रखंड के उप प्रमुख कामाख्या नारायण यादवमनिका विधानसभा के विधायक प्रतिनिधि *प्रमोद यादव, **अरुण साहु, **अयोध्या यादव, **प्रमोद राम, **विनोद, **प्रदीप सिंह, **भोला मेहता, **अरविंद सिंह, *रोहित कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता, समाज के गणमान्य व्यक्ति और भारी संख्या में भुईयाँ परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
यह समारोह न केवल धार्मिक था, बल्कि सामाजिक जागरूकता और एकता का भी प्रतीक बना, जहां लोगों ने माता शबरी की शिक्षाओं को अपनाकर समाज सुधार का संकल्प लिया।

