माता शबरी जयंती: भक्ति और सामाजिक जागरूकता का संदेश
माता शबरी जयंती: भक्ति और सामाजिक सुधार की प्रेरणा बनीं माता शबरी
पलामू जिले मुख्यालय अंतर्गत सतबरवा प्रखंड के पंचायत रामदा ग्राम चेतमा मेला टाड़ के प्रांगण में* मंगलवार को प्रखंड स्तरीय माता शबरी जयंती सह भूइयाँ परिवार मिलन समारोह बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन रवदा पंचायत के चेतमा जतरा मेला टांड प्रांगण में प्रखंड स्तरीय भूइयाँ परिवार मिलन समिति द्वारा किया गया।
इस अवसर पर भुईयाँ परिवार के पाहन रमेश भुईयाँ विधिवत पूजा अर्चना नारियल फोड़ कर* शुभारंभ किया। उन्होंने माता शबरी की तस्वीर पर पुष्प माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। अन्य अतिथियों में सतबरवा जिला परिषद सुधा कुमारी, विधायक प्रतिनिधि अजय उराँव, सामाजिक कार्यकर्ता आशीष उराँव, पूर्व मुखिया शंभू उराँव और आशीष सिन्हा सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। सभी ने माता शबरी और दशरथ माँझी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया।
सुधा कुमारी ने अपने संबोधन में कहा,
“माता शबरी एक धैर्यवान और साहसी महिला थीं, जिन्होंने समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने झूठे बेर चखाकर भगवान श्री राम को परम भक्ति की अद्भुत मिसाल पेश की, जो आज भी हमें निस्वार्थ प्रेम और समर्पण सिखाती है।”
आशीष सिन्हा ने आधुनिक संदर्भ में जोड़ा कि आज भी समाज में कई प्रकार की कुरीतियाँ मौजूद हैं, जिन्हें जड़ से समाप्त करने के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि माता शबरी की शिक्षाएँ हमें इन बुराइयों से लड़ने की प्रेरणा देती हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सीताराम भूइयाँ ने की वहीं पर सतबरवा सिटी न्यूज़ समवादाता बनारसी पासवान ने मंच संचालन किया, उन्होंने बताया कि माता शबरी जयंती के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष प्रखंड स्तरीय स्तर पर भूइयाँ परिवार मिलन समारोह का आयोजन किया जाता है, ताकि समाज के लोग एक साथ आएँ, अपनी परंपराओं को जीवंत रखें और सामाजिक सुधार की दिशा में कदम बढ़ाएँ।
यह समारोह न केवल धार्मिक उत्सव था, बल्कि सामाजिक जागरूकता और महिला सशक्तिकरण का भी प्रतीक बना, जहाँ माता शबरी की भक्ति और साहस को याद कर सभी ने संकल्प लिया कि कुरीतियों को दूर करके एक बेहतर समाज का निर्माण करेंगे।
मौके पर प्रमोद राम विनोद राम मुकेश राम चलिताराम गुलाल राम लोग संख्या में लोगों उपस्थित थे।

