बरगांव में खड़िया पेट्रोल पंप का शुभारंभ, अब स्थानीय लोगों को मिलेगी ईंधन की सुविधा

बरगांव में खड़िया पेट्रोल पंप का शुभारंभ, अब स्थानीय लोगों को मिलेगी ईंधन की सुविधा

गुमला। मुरकुंडा रोड स्थित बरगांव के समीप खड़िया पेट्रोल पंप का विधिवत शुभारंभ सोमवार को हर्षोल्लास के साथ किया गया। पेट्रोल पंप की प्रोपराइटर लक्ष्मिण कुमारी हैं। उद्घाटन से पूर्व पुरोहित विष्णु शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से पूजन-अर्चन कराकर पेट्रोल पंप के सफल संचालन की कामना की।
इसके पश्चात जिला परिषद उपाध्यक्ष संयुक्त देवी, सरगांव पंचायत के मुखिया पतराज उरांव, कसीरा पंचायत के मुखिया राजेश खड़िया, अमंवा पंचायत की मुखिया सीता देवी, मुकुंद पंचायत के सरपंच फकीरचंद भगत तथा अमंवा पंचायत के सरपंच रमेश सिंह सहित सुरेश लकड़ा, अनीता, लक्ष्मी एवं सुनील ने संयुक्त रूप से फीता काटकर पेट्रोल पंप का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि पेट्रोल पंप के शुरू होने से बरगांव और आसपास के ग्रामीणों को अब ईंधन के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। इससे समय और संसाधनों की बचत होगी तथा क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।
उद्घाटन समारोह में मुन्ना सिंह, कलावती देवी, रामचंद्र, रामप्रवेश सिंह, शालो देवी, जय नारायण प्रसाद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। स्थानीय लोगों ने पेट्रोल पंप के खुलने पर खुशी व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण और सुविधाजनक पहल बताया।

You may have missed