बकरी चराने गई किशोरी पेड़ से गिरी, जंघा की हड्डी टूटी; सदर अस्पताल में भर्ती
बकरी चराने गई किशोरी पेड़ से गिरी, जंघा की हड्डी टूटी; सदर अस्पताल में भर्ती
पालकोट (गुमला)। पालकोट थाना क्षेत्र के गोडाडीह गांव में सोमवार को एक किशोरी पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल किशोरी की पहचान रतिया खड़िया की 17 वर्षीय पुत्री सविता कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों ने उसे तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।
परिजनों के अनुसार, सोमवार सुबह सविता कुमारी बकरी चराने के लिए झापी पहाड़ गई थी। इसी दौरान वह पेड़ पर चढ़कर डाली काट रही थी। अचानक डाली टूट जाने से उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे जमीन पर गिर पड़ी।
इस हादसे में सविता के बाएं पैर की जंघा की हड्डी टूट गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद परिजन उसे आनन-फानन में सदर अस्पताल गुमला लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका उपचार किया जा रहा है।
घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है, वहीं ग्रामीणों ने किशोरी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है.

