हासनदाग में नवयुवक प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन
मेराल प्रखंड के हासनदाग गांव में रविवार को नवयुवक प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन मिलन पॉइंट मैदान में किया गया। जिसका उद्घाटन भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार चौबे मुखिया प्रतिनिधि हरेंद्र चौधरी गुलबास अंसारी झामुमो नेता अनिल चौधरी संतोष चौधरी अजमेर अंसारी आदि लोगों ने संयुक्त रूप से फ़िता काटकर किया। इस मौके पर भाजपा नेता विनय चौबे ने कहा कि खेल से बच्चों में मानसिक, शारीरिक विकास के साथ आपसी सौहार्द मजबूत होता है उन्होंने खिलाड़ियों और समिति के लोगों को खेल को सौहार्द पूर्ण से खेलने को कहा । उन्होंने खिलाड़ियों को बेहतर खेल खेल कर गांव तथा राज्य का नाम रोशन करने की सलाह भी दिया। हरेंद्र चौधरी ने भी खिलाड़ियों को खेल को खेल भावना से खेलने की सलाह दिया तथा उन्होंने कहा कि इस तरह के प्लेटफार्म पर खिलाड़ियों को निखारने का मौका मिलता है। विदित हो कि भाजपा नेता विनय चौबे ने बॉल को बैट से हिट कर खेल का शुभारंभ किया। आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में कुल 16 टीम भाग लिया है सभी टूर्नामेंट 10-10 ओवर का खेला जाएगा। जिसमें हंटर इलेवन बेलचंपा और कपिल इलेवन हासनदाग के बीच उद्घाटन मैच खेला गया। बेलचंपा के टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग किया। हासनदाग के टीम ने बैटिंग कर 10 ओवर में 92 रन बनाया। जबकि जवाबी पारी खेलने उतरी बेलचंपा के टीम ने 69 रन बनाकर ऑल आउट हो गया। हसनदाग टीम के खिलाड़ी विपिन कुमार ने 37 रन बनाकर मैन ऑफ़ द मैच रहे। साथ ही खेल के दौरान तीन विकेट भी लिया। जबकि दूसरी पाली में बाना टीम और चामा टीम के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। जिसमें चामा के टीम ने 88 रन बनाया जवाबी पारी खेलते हुए बना के टीम में 7 विकेट खोकर नौ ओवर दो गेंद पर ही मैच को जीत लिया। इस खेल में इंपायर का कार्य इमरान अंसारी और मकसूद अंसारी ने किया।जबकि स्कोर मंसूर अंसारी कमेंट्री अनिल चौधरी और सदाम अंसारी ने किया। इस अवसर पर आयोजित टूर्नामेंट के अध्यक्ष इमरान अंसारी उपाध्यक्ष राजा आलम कोषाध्यक्ष साजिद अंसारी सचिन कृष्णा चौधरी उप सचिव दीपक चौधरी, इसके अलावा सदस्यों में मंसूर अंसारी अजमेर अंसारी सद्दाम अंसारी गुलाबास अंसारी आलोक चौधरी दीनानाथ चौधरी कमलेश चौधरी कौसर अंसारी गफूर अंसारी ऐनुल अंसारी रामकेश चौधरी हबीब अंसारी तौहीद अंसारी अशोक चौधरी अनीश अंसारी आरिफ अंसारी मोनिश अंसारी सहित कई लोग मौजूद थे।

