झामुमो जिला उपाध्यक्ष सुमन सिन्हा भाजपा में शामिल, बाबूलाल मरांडी के आवास में भगवा चोला किया धारण

झामुमो जिला उपाध्यक्ष सुमन सिन्हा भाजपा में शामिल, बाबूलाल मरांडी के आवास में भगवा चोला किया धारण

गिरिडीह। नगर निकाय चुनाव से पहले राजनीतिक फेर बदल सामने आया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के जिला उपाध्यक्ष सुमन सिन्हा ने शनिवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर राजनीतिक क्षेत्र में बड़ा कदम उठाया। बरगंडा स्थित पूर्व मुख्यमंत्री एवं विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी के आवास पर आयोजित सादे समारोह में सुमन ने भगवा अंगवस्त्र ओढ़कर पार्टी में प्रवेश का ऐलान किया।
भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।सदस्यता लेने के बाद सुमन ने कहा, “यह सोच-समझकर लिया गया फैसला है। अब भाजपा के सिद्धांतों पर गिरिडीह की जनता की सेवा करूंगा। पार्टी के कार्यक्रमों और विकास कार्यों में पूर्ण सक्रियता से योगदान दूंगा।” यह घटना स्थानीय राजनीति में नया मोड़ ला सकती है।