वन विभाग के सौजन्य से पालकोट गोबरसिली पार्क मे दस दिवसीय हैंडक्राफ्ट और फर्नीचर निर्माण का प्रशिक्षण कार्य शुरू

*वन विभाग के सौजन्य से पालकोट गोबरसिली पार्क मे दस दिवसीय हैंडक्राफ्ट और फर्नीचर निर्माण का प्रशिक्षण कार्य शुरू *

पालकोट प्रखंड स्थित गोबर सिल्ली पार्क मे वन विभाग के सौजन्य से सेंचुरी क्षेत्र के बेरोजगार युवक- युवतियों को हैंडीक्राफ्ट और उपस्कर (फर्नीचर ) बनाने का दस दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हुई जिसमे कार्यक्रम की शुरुआत डीएफओ औनीश कुमार चौधरी एवं डीएफओ बी एस दुबे ने सर्व प्रथम दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरआत की तत्पश्चात बिधिवत प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू की गयी |

एस प्रशिक्षण का मुख्य उदेश्य बेरोजगार लोगों को रोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है | इसमें स्थानीय पुटुस झाड़ी से एक से बढ़कर एक सामग्री का निर्माण कार्य सिखया जा रहा है | जिससे लोगों के लिए आय का श्रोत प्राप्त हो पायेगा | लोग स्थानीय बाजार मे बेचकर धनर्जन कर सकते है |

डीएफओ महोदय ने कहाँ की सेंचुरी क्षेत्र के लोगों को आय के साधन व्यवस्था करने के उदेश्य से पालकोट मे इस प्रशिक्षण का व्यवस्था कराया गया है |

इन्होने कहाँ की आज जिसके पास हुनर है उसी का कद्र है एस लिए भी आज सभी लोगो को कोई ना कोई हुनर सीखना ही चाहिए कहते है |लोग कला, कला है और ये जीवन जीने की भी कला है |

अंत मे इन्होने ये भी कहाँ की आज इन लोगो को हुनर सीखकर आय का नया श्रोत प्रदान करना ही इस दस दिवसीय प्रक्षिक्षण का लक्ष्य है |

आज के एस प्रक्षिक्षण मे सभी सेंचुरी क्षेत्र के प्रशिक्षणर्थी सहीत वन विभाग के वनपाल संदीप कुमार, शशि बेक, टार्जन मुंडा,अनूप महतो,राधेश्याम साहू, छोटेलाल साहू,प्रभात कुमार प्रजापति,अनुज लकड़ा,दीपक सिंह, तारक ठाकुर,रिझु साहू, लोया खड़िया,एंजेला तिर्की सलीना करकेट्टा सहित सेंचुरी क्षेत्र के सभी वन कर्मी उपस्थित थे | इन सारी बातो की जानकारी मिडिया को प्रभारी वनपाल संदीप कुमार ने दी |