दुर्गा विसर्जन बना काल, 18 भक्तों पर चढ़ा ट्रक, मचा हड़कंप

0
5fc9f03669692a94b774a1395cc398d2d93d3e435bd877d059f93521e24c1383

झारखंड के से एक बहुत बुरी खबर आई है। दरअसल, यहां जमशेदपुर में बेलिबोधनवाला घाट पर बीती रात्रि दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के जुलूस में शामिल अचानक एक ट्रक बेकाबू होकर मौत का सबब बन गया।

इस वाहन की चपेट में 18 लोग आ गए। इनमें दो लोगों की जान चली गई और तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

भार वाहन को जुगसलाई नया बाजार समिति ने प्रतिमा विसर्जित करने के लिए बुलाया गया था। दुर्घटना के बाद मची चीख-पुकार के बीच ड्राइवर फरार हो गया।

पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायलों को टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) की आईसीयू में रखा गया है। कुछ लोग ट्रक के नीचे फंस गए थे। उन्हें कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। चोटिलों में चार लोग कीताडीह दुर्गा पूजा में ढाक बजाने के लिए आए थे।

दुर्घटना पर सीएम हेमंत सोरेन ने दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की है। सोरेन ने जिला प्रशासन को घायलों को चिकित्सीय मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

तो वहीं राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। वह घायलों का हालचाल जानने टीएमएच हॉस्पिटल भी पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *