वन भूमि में लगी अवैध अफीम की फसल नष्ट, तीन एकड़ क्षेत्र में चला संयुक्त अभियान

वन भूमि में लगी अवैध अफीम की फसल नष्ट, तीन एकड़ क्षेत्र में चला संयुक्त अभियान

पाटन (पलामू ):मनातू थाना एवं नावाजयपुर थाना के सीमावर्ती क्षेत्र में पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर बुधवार कों अवैध रूप से लगी अफीम/पोस्ता की फसल को नष्ट किया। मनातू थाना एवं नावाजयपुर थाना के सीमावर्ती क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुशहा टोला तनरवा एवं बूढ़ी के जंगली क्षेत्र स्थित वन भूमि में करीब तीन एकड़ में अवैध रूप से अफीम की खेती की गई थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर पूरी फसल को विनष्ट कर दिया।
यह अभियान सतीश कुमार गुप्ता, थाना प्रभारी नावाजयपुर, एवं विक्की कुमार, थाना प्रभारी मनातू, के नेतृत्व में चलाया गया। अभियान में दोनों थानों के पदाधिकारी व जवानों के साथ चेतमा पिकेट के पुलिस बल भी शामिल रहे।
संयुक्त कार्रवाई के दौरान क्षेत्र की घेराबंदी कर अवैध फसल को जड़ से नष्ट किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों की खेती के विरुद्ध आगे भी सघन अभियान जारी रहेगा तथा संलिप्त लोगों की पहचान कर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
इस कार्रवाई से अवैध खेती करने वालों में हड़कंप मच गया है।