गढ़वा में नालसा के 90 दिवसीय ‘मध्यस्थता 2.0’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नालसा के द्वारा संचालित 90 दिवसीय राष्ट्र के लिए मध्यस्थता 2.0 कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 17 -2-2026 को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश श्री मनोज प्रसाद एवम सचिव महोदया श्रीमती निभा रंजना लकड़ा के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार की चार सदस्यों की पीएलवी की टीम के द्वारा गढ़वा प्रखंड परिसर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगो को नालसा के द्वारा चलाए जा रहे मध्यस्थता 2.0 कार्यक्रम के तहत जागरूक करना जिसके तहत वे अपने पुराने सुलहनीय वाद जो काफी समय से लंबित हैं उसको मध्यस्थता के माध्यम से सुलह करवा सके। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा घरेलू हिंसा,बिजली विभाग के मामले, लोन से संबंधित मामले, जमीनी विवाद के मामले के लिए निःशुल्क कानूनी सहायता प्रदान किया जाता हैं। इस कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से पीएलवी सुधीर कुमार चौबे, रमाशंकर चौबे, रविन्द्र पाठक और संगीता सिन्हा शामिल थे।