KCCI द्वारा आयोजित कार्यक्रम मिलिए मेयर प्रत्याशियों से’ में गिरिडीह के उम्मीदवारों ने खोले विकास के राज
KCCI द्वारा आयोजित कार्यक्रम मिलिए मेयर प्रत्याशियों से’ में गिरिडीह के उम्मीदवारों ने खोले विकास के राज
गिरिडीह। नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर कोयलांचल चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (केसीसीआई) ने रविवार को ‘मिलिए अपने मेयर प्रत्याशियों से’ कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें सभी मेयर प्रत्याशियों ने हिस्सा लिया और घंटों चले इस आयोजन में उपस्थित जनता के सवालों का सामना किया।
प्रत्याशी प्रमिला मेहरा ने शहर के चहुमुखी विकास की रूपरेखा पेश करते हुए कहा कि उनके पास पूरा ब्लूप्रिंट तैयार है। डॉ. शैलेंद्र चैधरी ने निगम से भ्रष्टाचार उखाड़ फेंकने और जनता के साथ तालमेल बिठाकर विकास करने का वादा किया। वहीं, डॉ. समीर राज चौधरी ने पारदर्शिता के साथ ‘विकास की गंगा’ बहाने की बात कही।
कार्यक्रम में कामेश्वर पासवान, अर्जुन बैठा, गौरव कुमार, प्रकाश दास, कृष्ण कुमार तुरी, अनिल कुमार दास, योगेश्वर महथा, गोविंद तुरी, पंकज कुमार सागर, फूल देवी सहित अन्य प्रत्याशियों ने भी शहर विकास पर अपनी योजनाएं रखीं। जनता ने कई तीखे सवाल दागे। संचालन केसीसीआई संरक्षक अरविंद कुमार ने किया। मौके पर अध्यक्ष राहुल बर्मन, डॉ. सुमन, धर्म प्रकाश, राजेश गुप्ता, सुजीत कपिस्वे, चरणजीत सिंह सलूजा, राहुल कुमार, मशरुर आलम सिद्दीकी, सुदीप कुमार, अनिल गुप्ता, अजय गुप्ता, सुब्रोदीप चटर्जी आदि उपस्थित थे।

