दूधेश्वरीधाम में महाशिवरात्रि का त्योहार उत्साह व भव्यता के साथ मनाया गया

दूधेश्वरीधाम में महाशिवरात्रि का त्योहार उत्साह व भव्यता के साथ मनाया गया

गुमला l गुमला शहर के सोसो मोड़ स्थित मां दूधेश्वरी स्वयं शंभू धाम में महाशिवरात्रि का त्योहार अत्यंत उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया, जहां सुबह दस बजे महिलाएं और कुंवारी कन्याओं के द्वारा दूधेश्वरी धाम से खटवा नदी तक विशेष कलश यात्रा निकाली गई और पवित्र जल लाकर बाबा भोलेनाथ और दूधेश्वरी मईया को अर्पित कर विधि – विधान से मंत्रोच्चार के साथ पूजन कर खिर और लड्डू का भोग लगाया गया और भंडारा चलाया गया जिसमें सैकड़ों लोग भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया l दोपहर में महिला संकीर्तन के बाद संध्या छः बजे सोसो मोड़ से दूधेश्वरीधाम तक भव्य शिव बारात का आगमन होगा और परिक्षण के बाद भस्म आरती व दिव्य शिव विवाह के आयोजन होंगे साथ ही संध्या 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक श्री महावीर कीर्तन मंडली लक्ष्मण नगर ग्रुप के द्वारा धाम में भजन संध्या का आयोजन रखा गया है l धाम में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा जो देर रात तक चलता रहा l इस कार्यक्रम को सफल बनाने में राकेश कुमार सिंह, धरमु गोप, राजकुमार सिंह, रमेश गोप, शिबू गोप, अनील मिश्रा, राजेश्वर, पारस, यशराज, ओम, राज, मृत्युंजय, अशोक, परमेश्वर सहित कई लोग का महत्वपूर्ण योगदान रहा l