विधायक डॉ. शशि भूषण मेहता के पिता के निधन पर शोक की लहर, समिति ने जताई संवेदना

पांकी विधानसभा के लोकप्रिय एवं सम्मानित विधायक डॉ. श्री शशि भूषण मेहता जी के पूज्य पिताजी श्री शिवलोचन मेहता जी के निधन का समाचार अत्यंत हृदयविदारक एवं दुखद है।

इस दुख की इस घड़ी में वीर बाबा चौहरमल कल्याण समिति (पलामू प्रमंडल कमिटी, जिला कमिटी एवं लेस्लीगंज प्रखण्ड कमिटी) के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अपने सामाजिक दायित्व एवं कर्तव्य का पूर्ण निर्वहन करते हुए आज शवयात्रा में शामिल होकर दिवंगत आत्मा को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

शवयात्रा में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:

  • सुनील पासवान (पलामू प्रमंडल कमिटी के अध्यक्ष)
  • संदीप पासवान (पलामू जिला कमिटी के अध्यक्ष)
  • अजय पासवान (लेस्लीगंज प्रखण्ड कमिटी के अध्यक्ष)
  • सुनील पासवान (महासचिव सह लेस्लीगंज प्रखण्ड प्रमुख)

तथा पासवान समाज के अन्य गणमान्य सदस्य।

हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वे दिवंगत श्री शिवलोचन मेहता जी की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार, विशेषकर डॉ. शशि भूषण मेहता जी एवं उनके परिजनों को इस अपार दुःख एवं क्षति को सहने की अटूट शक्ति एवं धैर्य प्रदान करें।

ओम शांति
ओम शांति
ओम शांति 🙏