वीर बाबा चौहरमल कल्याण समिति की जिला कमिटी की बैठक, चुनावी रणनीति और कार्यक्रमों पर मंथन”

वीर बाबा चौहरमल कल्याण समिती पलामू जिला कमिटी के बैठक में विभिन्न मुद्दे पर चर्चा
आज वीर बाबा चौहरमल कल्याण समिति पलामू जिला कमिटी के अध्यक्ष संदीप पासवान के डालटनगंज आवास पर वीर बाबा चौहरमल कल्याण समिति पलामू जिला कमिटी के पदाधिकारियों का एक आवश्यक बैठक किया गया जिसमें कमिटी के आगामी कार्यक्रम पर विस्तृत चर्चा किया गया जिसमें उपस्थित सभी लोगों ने अपना अपना विचार प्रस्तुत किए!
साथ ही अभी वर्तमान में पलामू में होने वाले नगर निगम, नगर परिषद एवं नगर पंचायत के चुनाव पर चर्चा किया गया एवं सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि जो प्रत्याशी हमारे समाज के हित में कार्य करेगा वैसे प्रत्याशी को हमारा समाज सर्मथन करेगा साथ ही रिजर्व सीट से अपने समाज से खड़े वैसे प्रत्याशी जो चुनाव जित सकते हैं यथा जिनके पास जनसमर्थन है वैसे प्रत्याशी को ही सर्मथन करेगा!
और अंत में लिटी चोखा का आनंद लेते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया!
इस बैठक में डा0 मनीष कुमार , वीर बाबा चौहरमल कल्याण समिति पलामू जिला महासचिव संजय पासवान, जिला उपाध्यक्ष ललन पासवान, अरविंद पासवान, अशोक पासवान, प्रमंडल उपाध्यक्ष उदय मांझी, वीर बाबा चौहरमल कल्याण समिति पलामू जिला प्रवक्ता बिनय मांझी, वीर बाबा चौहरमल कल्याण समिति पलामू जिला युवा कमिटी के अध्यक्ष संजीव कुमार पासवान उर्फ बंटु,वीर बाबा चौहरमल कल्याण समिति विधी प्रकोष्ठ के जिला कमिटी के अध्यक्ष उमेश पासवान, राजु पासवान, कमलेश पासवान, आसनारायन राम सहित अन्य लोग उपस्थित थे!

You may have missed