सिसई में नशे के सौदागरों का कारोबार बदस्तुर् जारी: 15 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ; भेजा गया न्यायिक हिरासत में

सिसई में नशे के सौदागरों का कारोबार बदस्तुर् जारी: 15 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ; भेजा गया न्यायिक हिरासत में

सिसई (गुमला)।मंगलवार की रात्रि गुप्त सूचना के आधार पर पोटरो गांव के समीप सिसई बाईपास रोड में यात्री शेड के पास से ब्लू रंग के पल्सर पर सवार दो युवकों को सिसई अंचलाधिकारी एवं सिसई थाना के पुलिस पदाधिकारी द्वारा पूछताछ करते हुए तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान ग्राम पोटरो निवासी रोशन उरांव उम्र 19 वर्ष पिता गोपाल उरांव के पास से छह पुड़िया ब्राउन शुगर व मोबाइल बरामद हुआ तथा गुड़गांव निवासी दूसरे युवक गोपाल उरांव उम्र 26 वर्ष पिता गवड़िया उरांव के पास से कुल नौ पुड़िया ब्राउन शुगर,मोबाइल व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुआ है पूछताछ के क्रम में आरोपियों ने बताया कि रांची के आईटीआई बस स्टैंड से ब्राउन शुगर खरीद कर लाते थे और सिसई में बेचते थे।

पुलिस द्वारा सामान जप्त करते हुए दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर सिसई थाना लाया गया। और सिसई थाना में कांड संख्या 16/ 26 दर्ज कर बुधवार को दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में गुमला भेज दिया गया।

छापामारी दल में सिसई अंचलाधिकारी अशोक बडाइक, सिसई थाना के पुअनि अजय कुमार, आरक्षी डोलस खलखो, हवलदार संजय कुमार सिंह एवं चालक बिरसा उरांव शामिल थे।