एम .के . डी .ए .वी . में धूम -धाम से मनाया गया 77 वाँ गणतंत्र दिवस
एम .के . डी .ए .वी . में धूम -धाम से मनाया गया 77 वाँ गणतंत्र दिवस ।
26 जनवरी 2026 को एम .के . डी .ए .वी पब्लिक स्कूल डालटेनगंज में 77 वाँ गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया । समारोह के मुख्य अतिथि विद्यालय की स्थानीय प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष श्री सतवीर सिंह राजा थे । मुख्य अतिथि ने प्राचार्य तथा उपस्थित गणमान्य अतिथियों के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । तत्पश्चात विद्यालय के छात्रों ने 6 सदनों में विभक्त होकर मनमोहक परेड प्रस्तुत किया ।
11वीं कक्षा की छात्राएं आकांक्षा तिवारी एवं हर्षिता सिंह ने ओजपूर्ण भाषण द्वारा श्रोताओं के मन में देशभक्ति जागृत किया ।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्वागत गान , देशभक्ति समूह गान , समूह नृत्य स्वतंत्रता सेनानियों के बोध वाक्य तथा देशभक्ती पर आधारित समूह नृत्य प्रस्तुत कर सभी को सम्मोहित कर दिया । विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती इंद्राणी चटर्जी ने छात्रों को उद्बोधित करते हुए कहा कि “आपको इस विद्यालय में विषय ज्ञान के साथ-साथ देशभक्ति देश प्रेम एवं मानव मूल्य आधारित जो शिक्षा दी जाती है उसे अपने व्यवहार में परिलक्षित कर इस संस्थान की शान बढ़ाएं “
धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ट शिक्षिका श्रीमती मीनाक्षी कारण ने किया ।



