अमन चैन और विकास अरुणा जी की पहचान .. सांसद

अमन चैन और विकास अरुणा जी की पहचान .. सांसद

यह लड़ाई विरासत बनाम विकास की है.. अरुणा शंकर

आज प्रथम महापौर अरुणा शंकर ने अपने 5 वर्ष में किए कार्यों का लेखा-जोखा “सेवा और समर्पण ” पुस्तक का लोकार्पण मुख्य अतिथि माननीय सांसद श्री बी डी राम जी एवं सत्र 2018- 23 के माननीय पार्षदों एवं विभिन्न समाज से आए अतिथियों के हाथों कराया । इस अवसर पर माननीय सांसद ने कहा मेदिनीनगर की प्रथम महापौर अरुणा शंकर की पहचान निगम क्षेत्र मैं शांति और विकास के रूप में जानी जाती जो सराहनीय है और सबसे बड़ी बात इन्होंने आज अपने कार्यकाल मैं किए कार्यों का पुस्तक छपवा कर जन जन तक प्रसारित करने का काम किया जो एक जनप्रतिनिधि के लिए बहुत बड़ी बात है ऐसा वही जनप्रतिनिधि कर सकते जिन्होंने अपने कार्य क्षेत्र में कुछ किया हो। इस अवसर पर प्रथम महापौर ने कहा स्मृतियाँ मुझे वर्ष 2018 के उन पलों में ले जा रही हैं, जब आपने मुझ पर अपना अटूट भरोसा जताया था। वह केवल एक जीत नहीं थी, बल्कि मेदिनीनगर की देवतुल्य जनता द्वारा सौंपी गई एक बड़ी जिम्मेदारी थी। उस दिन मैंने स्वयं से एक वादा किया था-कि आपके भरोसे की रक्षा करूँगी और शहर में शांति और चहुंमुखी विकास का एक नया वातावरण तैयार करूँगी।
आज मुझे गर्व और संतोष है कि 2018 से 2023 का वह कार्यकाल, जिसमें से दो कठिन वर्ष हम सभी ने कोरोना जैसी वैश्विक आपदा में बिताए, उसके बावजूद हमने रुकना नहीं सीखा। आज मैं अपने उन पांच वर्षों के सेवा और समर्पण का लेखा-जोखा एक पुस्तक के रूप में आपके समक्ष प्रस्तुत कर रही हूँ। यह पुस्तक केवल पन्ने नहीं, बल्कि हमारे और आपके साझा प्रयासों का दस्तावेज़ है।
मेरे लिए मेयर का पद कोई ‘कुर्सी’ नहीं, बल्कि आम जन की भावनाओं के अनुरूप अपने शहर को एक आधुनिक और सुंदर स्वरूप देने का माध्यम है।
अब चुनाव आ चुका है जिसमें कोई बहू के सहारे, कोई बेटी के सहारे, कोई डर के सहारे और कोई मेरी आलोचना के सहारे अपनी विरासत को कायम करने में लगा है वही मेरी प्राथमिकता शहर मे अमन चैन एवं विकास की रही है और आगे भी होगा ।
आज मैंने 2 वर्ष कोरोना छोड़कर अपने 3 वर्षों मैं किए कार्यों का रिपोर्ट कार्ड चुनाव में आने से पूर्व जनता के बीच किताब के माध्यम से प्रेषित की और मैं चाहूंगी जो विरासत वादी लोग चुनाव में आ रहे हैं अपने लंबे कार्यकाल की उपलब्धि को भी किताब के माध्यम से जनता को प्रेषित करें ताकि निगम वासी निर्णय कर सके उन्हें विरासत वादी लोग चाहिए या विकास की ओर ले जाने वाले प्रतिनिधि । कार्यक्रम का संचालन श्री इंद्रजीत सिंह डिंपल ने किया । कार्यक्रम में विशेष रूप से माननीय पार्षद अहिल्या गुप्ता, अंजना देवी, मधु ओझा, नीतू सिंह, चंचल देवी, प्रमिला देवी, कमर यासमीन, अनीशा खातून, विवेक त्रिपाठी, गोल्डी शुक्ला, सुषमा आहूजा, सुशीला देवी के अलावे भाजपा के वरिष्ठ सदस्य विद्यानंद पाठक, विपिन सिंह, अविनाश वर्मा, रोटरी, लाइंस चेंबर एवं शहर के कई गण मान्य लोग उपस्थित थे । कार्यक्रम में महिलाओं की उपस्थिति एवं उत्साह भारी संख्या में नजर आई ।

You may have missed