गिरिडीह में बसंत पंचमी/सरस्वती पूजा बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाई गई
विद्या,ज्ञान,कला और संगीत की देवी माँ सरस्वती को समर्पित है,और गिरिडीह झारखंड समेत पूर्वी भारत में छात्र-छात्राओं के लिए विशेष महत्व रखता है। स्कूलों, कॉलेजों और कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर्स में माँ सरस्वती की प्रतिमा स्थापित की गई है। जहाँ पुजारी द्वारा मंत्रो उच्चारण कर पूजा किया गया, वहीं छात्र-छात्रा हाथ जोड़कर पूजा-अर्चना कर रहे हैं, किताबें माँ सरस्वती के सामने रखकर पढ़ाई में सफलता और उन्नति की कामना कर रहे हैं। शहर में कई जगहों पर जैसे कि बनाहती स्थित सलूजा गोल्ड स्कूल,स्कॉलर बी एड कॉलेज, सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, चाणक्य स्कूल, प्राइमरी व मिडिल स्कूल गिरिडीह कॉलेज, डीपीएस, जी डी बगड़िया टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज व स्कूल,डीएफओ शिवपुरी कॉलोनी, मकतपुर ब्वॉयज क्लब पचंबा, बोरो सहित कई जगह भव्य पूजा पंडाल बनाए गए।

