गढ़वा में ‘मन की बात’ कार्यक्रम के लिए संयोजक नियुक्त, 25 जनवरी को बूथ स्तर पर आयोजन
भाजपा जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा ने प्रदेश के निर्देश पर प्रधानमंत्री मन की बात कार्यक्रम का जिला संयोजक विकास तिवारी को एवं सह संयोजक ओमप्रकाश गुप्ता मनोज जायसवाल को बनाया है ।
मन की बात कार्यक्रम का गढ़वा जिला संयोजक विकास तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री मन की बात कार्यक्रम 25 जनवरी को जिले भर में बुथ स्तर पर कार्यकर्ता समर्थक देखेंगे सुनेंगे। हर महिने के अंतिम रविवार को प्रधानमंत्री मन की बात कार्यक्रम आयोजित होता है। कार्यक्रम के पश्चात सरल पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मन की बात कार्यक्रम में देश के कोने कोने से कुछ नया चीज निकल कर आता है गढ़वा जिले के सभी मंडल अध्यक्ष अपने मंडल के सभी बुथ स्तर पर मन की बात के संयोजक कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को मन की बात सुनाएंगे। उन्होंने कहा कि देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जनभावनाओं के अनुरूप दिन रात काम कर रहे हैं एक भारत श्रेष्ठ भारत के संकल्प के साथ प्रधानमंत्री देश को आत्मनिर्भर बनाने में लगे हैं।

