राशन वितरण में अनियमितता पर विधायक रामचंद्र सिंह ने लिया संज्ञान, शीघ्र समाधान का दिया निर्देश

बरवाडीह प्रखंड क्षेत्र के बेतला पंचायत अंतर्गत ग्राम अखरा, बगीचा, कोलपुरवा, बेतला सहित आसपास के क्षेत्रों में राशन वितरण में अनियमितता की शिकायतों को लेकर स्थानीय विधायक रामचंद्र सिंह ने गंभीरता से संज्ञान लिया है। उन्होंने कहां कि इन गांवों के कई लाभुकों को दिसंबर 2025 और जनवरी 2026 माह का राशन अब तक नहीं मिल पाया है, इसके अलावा ग्रामीणों द्वारा भी सीधे उन्हें इस समस्या से अवगत कराया गया था।विधायक रामचंद्र सिंह ने संबंधित विभागीय अधिकारियों से बातचीत कर मामले के शीघ्र समाधान का निर्देश दिया है। उन्होंने स्पष्ट कहां कि किसी भी हाल में पात्र लाभुकों को उनके हक का राशन मिलने से वंचित नहीं किया जाएगा। विधायक ने भरोसा दिलाया कि बहुत जल्द सभी वंचित लाभुकों को दो माह का राशन एक साथ उपलब्ध करा दिया जाएगा, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
उन्होंने यह भी कहां कि राशन वितरण प्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता है और लापरवाही बरतने वाले लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर पंचायत के कई गणमान्य लोग, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद थे, जिन्होंने विधायक के इस पहल की सराहना की और उम्मीद जताई कि समस्या का स्थायी समाधान होगा।