12 वर्षों से फरार आर्म्स एक्ट के अभियुक्त का इश्तिहार मेराल पुलिस ने ढोल बजाकर चिपकाया

मेराल पुलिस द्वारा गुरुवार को मेराल चरखा पत्थर निवासी कमल हसन पिता हनीफ हसन के घर पर ढोल बाजे के साथ इश्तिहार चिपकाया गया है। इस संबंध में एएसआई रब्बुल अंसारी ने बताया कि चरका पत्थर निवासी कमल हसन आर्म्स एक्ट का फरारी अभियुक्त है जो लगभग 12 वर्षों से फरार है उन्होंने बताया कि दो गवाहों के समक्ष इस्तिहार अभियुक्त के घर पर ढोल नगाड़ा बजा कर चिपकाया गया है और मामले के संबंध में परिवार वालों को अवगत करा दिया गया है।