राजकीय बुनियादी विद्यालय रसिकपुर (दुमका) में दो दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव धूमधाम से संपन्न
Pm श्री राजकीय बुनियादी विद्यालय रसिकपुर दुमका में दो दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव का आयोजन धूम धाम से किया गया। कार्यक्रम के समापन में मुख्य अतिथि के रूप में जिला खेल पदाधिकारी तूफान पोद्दार थे।
दूसरे दिन कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन सयुक्त रूप से जिला खेल पदाधिकारी तूफान पोद्दार और विद्यालय की प्राचार्या प्रियंका कुमारी के द्वारा फीता काट कर किया गया।
जिला खेल पदाधिकारी तूफान पोद्दार और विद्यालय की प्राचार्या प्रियंका कुमारी के द्वारा बैडमिंटन खेल कर दूसरे दिन के कार्यक्रम का उद्घाटन किया ।
इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के खेल का आयोजन नेतृत्वकर्ता प्राचार्या प्रियंका कुमारी के द्वारा किया गया जिसमें बुक बैलेंसिंग, म्यूजिकल चेयर, चेस, कैरम, कबड्डी, बॉलीबॉल,बैडमिंटन, क्रिकेट, 100मीटर, 200मीटर की दौड़, जलेबी रेस का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम के दौरान तूफान पोद्दार सर ने कहा कि ये बहुत गौरव और ऐतिहासिक पल है जो इस प्रकार का कार्यक्रम सरकारी विद्यालय में आयोजित हो रहा है। बच्चों को खेल के प्रति जागरूकता हो,जैसी जिसकी रुचि हो उसको वो खेल खेलना चाहिए।खेल से बच्चों का शरीर तो मजबूत होता ही है साथ ही साथ वे मानसिक तौर पे भी मजबूत बनतेहै। इसलिए सभी बच्चों को कोई न कोई खेल खेलना ही चाहिए। खेल पदाधिकारी ने कहा कि मैं सभी छात्र-छात्राओं को अपने जीवन में आने वाले संघर्ष एवं बाधाओं को सफलतापूर्वक पार करने एवं जिंदगी में कभी भी हार नहीं मानने के संदेश के साथ बहुत सारी शुभकामनाएं देता हूं।
इस मौके पर विद्यालय की प्राचार्या महोदय प्रियंका कुमारी ने कहा कि वार्षिक खेल महोत्सव से बच्चों में खेल के प्रति रुचि, उमंग और ऊर्जा का संचार होता है और ऐसे कार्यक्रम में पदाधिकारी के आने से बच्चों के हौसला को एक नई उड़ान मिलता है। बच्चों के मानसिक विकास में खेल बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।यदि बच्चे खेल से जुड़े रहते हैं तो कभी भी नशाखोरी के तरफ नहीं जाएगा।
इस अवसर पर संयुक्त रूप से खेल पदाधिकारी और प्राचार्या के द्वारा विभिन्न खेल में प्रथम,द्वितीय तथा तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को मेडल, ट्रॉफी ओर सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर विद्यालय की प्राचार्या प्रियंका कुमारी, सहायक शिक्षिका देवलक्ष्मी,अंजू कुमारी,किरण कुमारी, मंजूलता कुमारी,दुलाल हेंब्रम,ICT इंस्ट्रक्टर बिट्टू बास्की,एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।



