रिंकु सिंह ने रोटरी स्कूल का किया भ्रमण, शिक्षकों की भूमिका को सराहा
श्रीमती रिंकु सिंह जी ने रोटरी स्कूल के शिक्षकों से किया संवाद; आत्मीय स्वागत से हुईं भावविभोर
मेदिनीनगर: नगर निगम मेदिनीनगर में श्रीमती रिंकु सिंह जी ने आज स्टेशन रोड स्थित रोटरी स्कूल का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की प्राचार्य एवं समस्त शिक्षक गणों से शिष्टाचार मुलाकात की। विद्यालय परिवार द्वारा किए गए भव्य अभिनंदन और स्नेहपूर्ण व्यवहार से वह काफी अभिभूत नजर आईं।
इस मुलाकात के दौरान शिक्षा के स्तर और शहर के विकास में शिक्षकों की भूमिका पर भी चर्चा हुई। विद्यालय के वातावरण और शिक्षकों के समर्पण की सराहना करते हुए उन्होंने इस भेंट को एक यादगार अनुभव बताया।
इस अवसर पर श्रीमती रिंकु सिंह जी ने अपने संबोधन में कहा कि
”आज रोटरी स्कूल, मेदिनीनगर में प्राचार्य महोदया और सम्मानित शिक्षकों से मिलकर जो आत्मीयता और सम्मान मुझे प्राप्त हुआ, उसे शब्दों में बयां करना कठिन है। एक समाज के निर्माण में शिक्षकों का स्थान सर्वोपरि होता है, और आज उनसे चर्चा कर मुझे शहर के भविष्य के लिए नई ऊर्जा मिली है। रोटरी स्कूल परिवार के इस स्नेह और समर्थन के लिए मैं हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ। मेरा लक्ष्य मेदिनीनगर को एक ऐसा शहर बनाना है जहाँ शिक्षा और संस्कार का संगम हो।” इसके अलावा प्राचार्य महोदया और गुरुजनों से जो स्नेह मिला, उसने समाज के प्रति मेरी जिम्मेदारी को और बढ़ा दिया है। मेरा स्पष्ट विजन है कि मेदिनीनगर की बेटियां न केवल शिक्षित हों, बल्कि आत्मनिर्भर और सशक्त भी बनें। शिक्षा और महिला सशक्तिकरण एक-दूसरे के पूरक हैं। जब एक महिला शिक्षित और सशक्त होती है, तो पूरा समाज आगे बढ़ता है। मैं नगर निगम क्षेत्र में बालिकाओं के लिए बेहतर सुविधाएं और सुरक्षित शैक्षणिक माहौल सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हूँ। रोटरी स्कूल परिवार का यह आत्मीय अभिनंदन सदैव मेरे हृदय में रहेगा।”



