मनिका: आदिवासी लोहरा समाज केंद्रीय समिति के, कार्यकारी अध्यक्ष बने राजेंद्र लोहरा

मनिका: आदिवासी लोहरा समाज केंद्रीय समिति के, कार्यकारी अध्यक्ष बने राजेंद्र लोहरा।

मनिका- लातेहार जिले के मनिका प्रखंड निवासी राजेंद्र लोहरा को आदिवासी लोहरा समाज केंद्रीय समिति (झारखण्ड) का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। जानकारी के अनुसार अरगोड़ा मैदान में आदिवासी लोहरा समाज केंद्रीय समिति (झारखंड) का पुनर्गठन किया गया। इस सभा की अध्यक्षता रामशरण तिर्की संचालन समिति के मुख्य संयोजक के द्वारा हुई। इस सभा में मुख्य रूप से रांची, लातेहार, गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा और खूंटी जिला के लोहरा समाज के नेतृत्व कर्ता एवं गणमान्य पुरुष तथा महिलाएं उपस्थित हुए। और आदिवासी लोहरा समाज केंद्रीय समिति (झारखंड) का पुनर्गठन किया गया। जिसमें लातेहार जिले के मनिका प्रखण्ड निवासी राजेंद्र लोहरा को केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। वही राजेंद्र लोहरा ने समाज के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर समाज का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाज की ओर से जो जिम्मेदारी दी गई है उसे ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करेंगे। वे समाज की विश्वास पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे। उनकी प्राथमिकताओं में समाज की एकजुटता और संगठन को मजबूत बनाना शामिल है। वही राजेंद्र लोहरा को समाज के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर लातेहार और मनिका प्रखंड के लोहरा समाज के लोगों ने बधाई दिया।