मेदिनीनगर वार्ड 26 में समाजसेवा को लेकर चर्चा में इसराफिल, पार्षद पद का चुनाव लड़ने की घोषणा

वार्ड 26 में समाजसेवा की मिसाल, जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे इसराफिल

पत्रकार अंकित कुमार लाल

मेदिनीनगर शहर के वार्ड नंबर 26 में समाजसेवी इसराफिल अपनी सक्रियता और जनसेवा को लेकर चर्चा में हैं। उनकी पत्नी अज़हरी बेगम के नेतृत्व में वार्ड में लगातार जनहित के कार्य कराए जा रहे हैं, जिससे स्थानीय लोग काफी संतुष्ट नजर आ रहे हैं।
समाजसेवी इसराफिल ने बताया कि वे इस बार मेदिनीनगर नगर निगम से वार्ड नंबर 26 से पार्षद पद का चुनाव लड़ रहे हैं। बीते दो वर्षों से वे लगातार अपने वार्ड में लोगों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान में जुटे हुए हैं। किसी भी व्यक्ति को यदि कोई परेशानी होती है तो वे हमेशा मदद के लिए तत्पर रहते हैं।
उन्होंने अपने निजी खर्च से वार्ड में नालों की सफाई, नाली निर्माण, बिजली का खंभा लगवाना, जर्जर तारों को कवर कराना सहित कई अन्य विकास कार्य कराए हैं। मौके पर मौजूद समाजसेवी इसराफिल ने कहा कि यदि इस बार जनरल सीट होने पर पुरुष उम्मीदवार को मौका मिलता है तो वे स्वयं चुनाव मैदान में उतरेंगे, और यदि बीच में कोई परिवर्तन होता है तो उनकी पत्नी अज़हरी बेगम वार्ड 26 से चुनाव लड़कर अधूरे कार्यों को पूरा करेंगी।
उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद वार्ड के सभी अधूरे विकास कार्यों को पूरी तरह से कराया जाएगा। साथ ही वार्ड को स्वच्छ बनाए रखने के लिए सभी गली-मोहल्लों में घर-घर डस्टबिन उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि गंदगी न फैले।
समाजसेवी इसराफिल ने वार्ड नंबर 26 की जनता से अपील की है कि एक बार सेवा का अवसर देकर भारी मतों से विजयी बनाएं, ताकि वार्ड का समुचित और सतत विकास सुनिश्चित किया जा सके।