61 दिनों बाद लापता कन्हैया सकुशल बरामद, रांची पुलिस को बड़ी सफलता

राॅंची पुलिस ने 61 दिनों से लापता कन्हैया को कोडरमा से सकुशल बरामद कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, 12 साल का कन्हैया कुमार 22 नवंबर की शाम ओरमांझी से लापता हो गया था। राॅंची पुलिस की एसआईटी उसकी सकुशल बरामदगी के लिए सात राज्यों में छापेमारी कर रही थी। इसी दौरान राॅंची एसएसपी राकेश रंजन को सूचना मिली कि बच्चे को कोडरमा में छिपाकर रखा गया है। जिसके बाद राॅंची पुलिस की टीम ने कोडरमा पुलिस की मदद से बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। एसएसपी खुद पूरे ऑपरेशन की मॉनिटरिंग कर रहे थे।