नौडीहा बाजार एवं छत्तरपुर थाना क्षेत्र में कुल 13 एकड़ अवैध अफीम पोस्ता की खेती का विनष्टीकरण
नौडीहा बाजार एवं छत्तरपुर थाना क्षेत्र में कुल 13 एकड़ अवैध अफीम पोस्ता की खेती का विनष्टीकरण
नौडीहा बाजार/पप्पू यादव
पलामू पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार गुरुवार को पलामू जिला अंतर्गत अवैध अफीम पोस्ता की खेती के विरुद्ध सघन अभियान चलाया गया।
पहला नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत बिहार राज्य के सीमावर्ती जंगली क्षेत्र में अवैध रूप से की जा रही ग्राम कुहकुहकला में लगभग 10 एकड़ अफीम पोस्ता की खेती को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अवध कुमार यादव, छतरपुर के नेतृत्व में ट्रैक्टर एवं डंडे की सहायता से पूर्णतः विनष्ट किया गया।
दूसरा छत्तरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम–चिपो के जंगली क्षेत्र में अवैध रूप से लगी लगभग 03 एकड़ अफीम पोस्ता की खेती को भी विधिवत विनष्ट किया गया।
उक्त दोनों विनष्टीकरण अभियानों में पुलिस अंचल निरीक्षक, छतरपुर द्वारिका राम, नौडीहा बाजार थाना प्रभारी अमित कुमार द्विवेदी नौडीहा बाजार तथा छतरपुर पूर्वी वन प्रक्षेत्र के पदाधिकारी एवं कर्मी शामिल रहे।
पलामू पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की खेती के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है तथा भविष्य में भी इस प्रकार की अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।


