पांकी: महादेवमाडा शिव मंदिर मेले का शुभारंभ, रुद्र शुक्ला ने फीता काट कर किया उद्घाटन
पांकी वि. सभा के बड़े मेला स्थान को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करे सरकार – रुद्र शुक्ला
पांकी विधान सभा क्षेत्र के तरहसी प्रखण्ड के महादेवमाडा शिव मन्दिर के प्रांगण में मंकर संक्रांति के पावन अवसर पर आयोजित हर वर्ष लगने वाले मेला एवम पूजा सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हो फीता काट कर शुभ आरम्भ किया पांकी विधान सभा क्षेत्र के विधायक प्रत्याशी कांग्रेस नेता श्री रुद्र शुक्ला जी ।
महादेवमाडा मेला आयोजन कमिटी ने युवा नेता का माला पहनाकर और नारा लगा कर भव्य स्वागत किया ।
युवा नेता रुद्र शुक्ला ने मेला का शुभारंभ कर भगवान शंकर का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए कहा कि महादेवमाडा में कई वर्षों से मेला का आयोजन होता आ रहा है और ये मेला सुदूरवर्ती इलाके में होने के बाद भी भारी संख्या में यहां भीड़ लगती है और लोग भगवान शंकर का आशीर्वाद प्राप्त कर मेला का और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लेते हैं ।
ये मेला आने वाले समय में और भी विशाल रूप में विकसित हो सके ।
साथ ही युवा नेता ने पांकी विधानसभा क्षेत्र में सुख शांति समृद्धि सदैव कायम रहे इसकी प्रार्थना भी भगवान से किया ।

