गढ़वा प्रीमियर लीग के तत्वाधान में आज छट्ठे दिन के मुकाबले में गोगो फाइटर विजई
गढ़वा प्रीमियर लीग के तत्वाधान में आज छट्ठे दिन के मुकाबले में गोगो फाइटर विजई।
गढ़वा प्रीमियर लीग के अंतर्गत खेले गए आज के मैच में गोगो फाइटर ने लगान 11 को एकतरफा मुकाबले में 114 रनों से हराकर सेमी फाइनल में प्रवेश किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गोगो फाइटर ने अपने निर्धारित 12 ओवरों में 167 रन बनाएं जिसमें अमन ने शानदार शतक और अरबाज एवं इमरोज़ के 20, 20 रनों के सहयोग से विशाल लक्ष्य खड़ा किया। जवाबी पारी खेलने उतरी लगान 11 ने 12 ओवर में 7 विकेट खोकर मात्र 53 रन ही बना सकी। अमन को उनके शानदार शतक और गेंदबाजी की वजह से मासूम खान के सौजन्य से पूर्व विधायक प्रतिनिधि सह गढ़वा नगर परिषद अध्यक्ष प्रत्याशी जितेंद्र सिंह एवं महफूज कुरेशी जी के द्वारा मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया।आज के मैच में मुख्य अंपायर की भूमिका मोहसिन अंसारी ने एवं दूसरे अंपायर की भूमिका विकाश कुमार एवं शमशाद खान ने निभाई। स्कोरर आरजू अंसारी एवं कॉमेंटेटर की भूमिका मनाऊवर शेख ने निभाई। साथ ही साथ कमेटी के अध्यक्ष वसीम खान सचिव आरजू कुरैशी कोषाध्यक्ष मनाऊवर शेख आयोजनकर्ता चांद वारिस, आरजू आलम, प्रिंस खान, फैजान आलम, नसीम खान, शाहनवाज आलम, नेसार खान, इम्तेयाज खान के अलावा बहुत सारे लोग उपस्थित थे l

