गिरिडीह पुलिस ने अमनारी पंचायत में जरूरतमंदों में कंबल और सामग्रियों का वितरण किया

गिरिडीह पुलिस एवं आम जनता के मध्य समन्वय को और अधिक मजबूत बनाने की कड़ी में आज दिनांक-13.01.2026 को *पुलिस अधीक्षक गिरिडीह के द्वारा सरिया थाना अंतर्गत *अमनारी पंचायत के बिरहोर कॉलोनी में जाकर जरूरतमंद लोगों के बीच ठंढ से बचाव के लिए कंबल एवं अन्य सामग्रियों का वितरण किया गया एवं बिरहोर समुदाय के लोगों से भेंट कर उनके समस्याओं से अवगत हुए तथा गिरिडीह पुलिस की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन भी दिया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक गिरिडीह के साथ अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, बगोदर-सरिया एवं संबंधित थाना/ओ०पी० प्रभारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के पश्चात अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी बगोदर-सरिया के कार्यालय में सभी संबंधित पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया एवं विधि व्यवस्था की समीक्षा कर कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया गया।