गढ़वा प्रीमियर लीग: शरीफ मोहल्ला व सदर अस्पताल गढ़वा क्वार्टर फाइनल में पहुंचे
सदर अस्पताल गढ़वा एवं शरीफ मोहल्ला क्वार्टर फाइनल में।
गढ़वा प्रीमियर लीग के तत्वाधान में आज पांचवे दिन के पहले मुकाबले में शरीफ मोहल्ला एवं दूसरे मुकाबले में सदर अस्पताल गढ़वा विजई।
गढ़वा प्रीमियर लीग के अंतर्गत खेले गए आज के पहले मैच में शरीफ मोहल्ला ने औखरगाड़ा 11 को 1 विकेट से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए औखरगाड़ा 11 ने अपने निर्धारित 12 ओवरों में मात्र 77 रन बनाएं जिसमें तबरेज के 20 और सगीर के 19 रन थे। शरीफ मोहल्ला के तरफ से प्रभात ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 15 रन देकर 4 विकेट लिए। दूसरी पारी खेलने उतरी शरीफ मोहल्ला ने 9 विकेट खोकर इस रोमांचक मैच को अपनी झोली में डाला। शरीफ मोहल्ला की भी शुरुआत बहुत खराब रही लेकिन हरि ओम के 22 रन और शफी के महत्वपूर्ण 16 रनों की बदौलत आखिरी गेंद पे जीत हासिल की।प्रभात को उनके शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। आज का दूसरा मैच भी लो स्कोर लेकिन रोमांच से भरपूर रहा। दूसरे मैच में आजाद क्रिकेट क्लब रेहला ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवरों में मात्र 66 रन ही बना पाई। आजाद क्रिकेट क्लब की और से सिर्फ बबल और नवल ही दहाई का आंकड़ा पार कर सके। सदर अस्पताल की तरफ से मंगल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 9 रन दे कर 3 विकेट प्राप्त किए। 67 रनों का लक्ष्य सदर अस्पताल के लिए भी आसान नहीं रहा। अजीत के शानदार 16 रन की वजह से अपने लक्ष्य को आखिरी ओवर में प्राप्त किया। मंगल को उनके शानदार गेंदबाजी की वजह से मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया। आज के मैच में मुख्य अंपायर की भूमिका इम्तियाज खान ने एवं दूसरे अंपायर की भूमिका आरजू कुरैशी ने निभाई। स्कोरर आरजू अंसारी एवं कॉमेंटेटर की भूमिका मनाऊवर शेख ने निभाई। इस मौके पर पहले मैच का मासूम खान के सौजन्य से मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जानकी सामूहिक विवाह फाउंडेशन के अध्यक्ष संजीव दुबे व सचिव महाकाल तिवारी जी के द्वारा दिया गया वहीं दूसरे मैच का मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सोशल वर्कर संस्था के संस्थापक आकाश केशरी एवं शुभम केशरी के द्वारा दिया गया साथ ही साथ कमेटी के अध्यक्ष वसीम खान सचिव आरजू कुरैशी कोषाध्यक्ष मनाऊवर शेख आयोजनकर्ता चांद वारिस, आरजू आलम, प्रिंस खान, नसीम खान, शाहनवाज आलम, नासिर खान, इम्तेयाज खान के अलावा बहुत सारे लोग उपस्थित थे l



