अधिवक्ता समाज का बौद्धिक मार्गदर्शन हमेशा मिला.. अरुणा शंकर

अधिवक्ता समाज का बौद्धिक मार्गदर्शन हमेशा मिला.. अरुणा शंकर

प्रथम महापौर अरुणा शंकर ने आज स्थानीय पलामू जिला अधिवक्ता संघ में जाकर नव वर्ष का उपहार स्वरूप लीगल रेफरेंस डायरी सभी माननीय अधिवक्ताओं को दिया । प्रथम महापौर ने इस अवसर पर कहा नूतन वर्ष 2026 के आगमन में आप सभी को सुख समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं मेरा सदैव यह मानना रहा है कि किसी भी क्षेत्र या समाज के समेकित विकास के लिए सामूहिक प्रयास और विजन की आवश्यकता होती है । मेरे इस यात्रा में मैं स्वयं को अत्यंत सौभाग्यशाली मानती हूं की मेदिनीनगर निगम के विकास पथ पर समय-समय पर अधिवक्ता समाज का बौद्धिक मार्गदर्शन और सहयोग निरंतर प्राप्त होता रहा है । मुझे आशा है आगामी वर्षों में भी शहर के नव निर्माण में आपका आशीर्वाद और मार्गदर्शन मुझे निरंतर मिलता रहेगा । मैं इस डायरी के अंत में अपने कार्यकाल के कुछ कार्यों को भी दर्शाया है ताकि मैं अपने कार्यकाल में किए कार्यों में कितना सफल रही इसका निर्णय आप कर सके ।इस अवसर पर अधिवक्ता संघ के माननीय अध्यक्ष श्री रामदेव प्रसाद यादव जी सचिव श्री अजय कुमार पांडे जी ने प्रथम महापौर का स्वागत करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी और कहा आपका कार्यकाल एक मील का पत्थर की तरह है शहर को बदलाव मिला उम्मीद है आगे इससे भी बेहतर होगा l कार्यक्रम में माननीय अधिवक्ता विनोद कुमार तिवारी जी, श्री जय किशोर पाठक जी, श्री देव कुमार शुक्ला जी, श्री नितिन कुमार पांडे जी ,श्री संतोष कुमार तिवारी जी, श्री शंकर त्रिपाठी जी, श्री संजय कुमार पांडे जी, श्री प्रभु दयाल गुप्ता जी ,श्री वीरेंद्र कुमार तिवारी जी, श्री ललित कुमार शुक्ला जी, श्री उमेश कुमार जी ,श्री देवेंद्र कुमार पांडे जी, श्री धीरज कुमार दुबे जी, श्री गोपाल मिश्रा जी एवं वरिष्ठ अधिवक्ता देवव्रत राम, श्री सत्येंद्र गुप्ता, श्री ओमकार जयसवाल, श्री अखिलेश प्रसाद एवं काफी संख्या में माननीय महिला अधिवक्ता उपस्थित थी ।