जायंट्स के नए पदाधिकारियों का पद प्रतिस्थापन समारोह 18 जनवरी को

भारतीय मूल की एकमात्र अंतरराष्ट्रीय सेवा संस्था जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा का नए सत्र 2026 के लिए नए पदाधिकारियों का पद प्रतिस्थापन समारोह 18 जनवरी रविवार को दोपहर 12:00 बजे से स्थानीय ज्ञान निकेतन स्कूल में आयोजित किया जाएगा। इसके लिए आज बी ओ डी की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें यह निर्णय लिया गया की नए सत्र के लिए पदाधिकारियों का पद प्रतिस्थापन समारोह रविवार 18 जनवरी को किया जाएगा एवं नए पदाधिकारियों को पद एवं गोपनियता की शपथ दिलाई जाएगी। मौके पर जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन फेडरेशन 8 के पूर्व अध्यक्ष विनोद कमलापुरी एवं एम पी केशरी, स्पेशल कमेटी के पूर्व सदस्य विजय कुमार केशरी, यूनिट 2 के निदेशक मनोज केशरी रूपा गंजी, जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक गुप्ता, उपाध्यक्ष रविन्द्र जायसवाल प्रशासनिक निदेशक अशोक विश्वकर्मा, मुजीबुद्दीन खान, पूर्व अध्यक्ष ध्रुव केसरी, मनोज केशरी हिंदुस्तान सेनेटरी, सृजन आनन्द आदि लोग उपस्थित थे।

You may have missed