विमेंस महिला क्रिकेट खिलाड़ियों का होगा रजिस्ट्रेशन,

गढ़वा जिला क्रिकेट संघ ने निबंधन के लिए 15 जनवरी तक का रखा समय

गढ़वा जिला क्रिकेट संघ की ओर से सत्र 2025-26 के लिए जिले भर के महिला क्रिकेट खिलाड़ियों का निबंधन 15 जनवरी 2026 तक किया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए संघ के सचिव राघवेंद्र नारायण सिंह ने बताया की सहिजना रोड में प्रिन्स सेनेटरी के कैंपस में गढ़वा जिला क्रिकेट संघ के कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है गढ़वा जिला क्रिकेट संघ का कार्यालय दिन के 11:00 से शाम 5:00 बजे तक किया जाएगा संघ के सचिव राघवेंद्र नारायण सिंह ने जिले भर के सभी वर्ग के महिला खिलाड़ियों को समय पर निबंधन करवा लेने का आग्रह किया है वही बताया कि जिन खिलाड़ियों को निबंधन करवाना हो वह खिलाड़ी अपने साथ डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र आधार कार्ड माता-पिता का वोटर कार्ड बैंक पासबुक स्कूल बोनाफाइड पासपोर्ट साइज फोटो के साथ आएंगे विशेष जानकारी के लिए कार्यलय कर्मी अमित कुमार श्रीवास्तव के मोबाईल 8210347079 पर संपर्क किया जा सकता है।