पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का हुआ आयोजन
पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का हुआ आयोजन
स्वास्थ्य मेला में सैकड़ो लोगों का हुआ मुफ्त स्वास्थ्य जांच मिली दवाएं
पांकी प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार की दोपहर एक दिवसीय स्वास्थ्य मेला कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ो जरूरतमंदों ने निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का भरपूर लाभ उठाया।
कार्यक्रम की शुरुआत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख पंचम प्रसाद विशिष्ट अतिथि अमित चौहान, सांसद प्रतिनिधि चुनमुन पांडे, सांसद प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह, विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र यादव, जिला परिषद प्रतिनिधि मुकेश सिंह चंदेल,मुखिया प्रेम प्रसाद, प. स० मिथलेश यादव, श्यामनंदन ओझा, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (बीपीओ) विष्णु मिश्रा, चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर महेंद्र प्रसाद सहित अन्य अतिथियां के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की गई, उद्घाटन कार्यक्रम के पश्चात सभी अतिथियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बीपीएम व चिकित्सक सहित अन्य कर्मियों के द्वारा पुष्प गुच्छ एवं उन्हें फूल वाला पहनाकर सम्मानित किया।
स्वास्थ्य मेला में विभिन्न तरह के चिकित्सा संबंधित स्टाल लगाए गए थे जहां लोगों ने अपने आवश्यकता अनुसार स्वास्थ्य जांच करवाते हुए आवश्यक दवाएं भी प्राप्त किया, एवं चिकित्सा परामर्श भी लिया।
कार्यक्रम के संबोधन में प्रखंड प्रमुख पंचम प्रसाद ने मेले में उपस्थित हुए सभी लोगों का अभिवादन करते हुए कहा कि यह राज्य सरकार की सराहनीय योजना है इससे जरूरतमंदों को मुफ्त में अनेकों स्वास्थ्य सुविधाएं मिली। उन्होंने शिविर में उपस्थित सभी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को ग्रामीणों की हर चिकित्सा समस्याओं के समाधान हेतु अपील की।
स्वास्थ्य शिविर में टीबी, मलेरिया, मधुमेह, उच्च रक्तचाप सहित विभिन्न बीमारियों की जांच की गई व निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। शिविर में आयुष्मान भारत कार्ड एवं आभा कार्ड बनाने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई, जिसका लोगों ने बढ़-चढ़कर लाभ उठाया। इसके अतिरिक्त दंत चिकित्सा, परिवार नियोजन, सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रदान की गई।

