पांकी के मंगलपुर में अनियंत्रित बोलेरो वाहन ने मचाया कहर, किराने की दुकान ध्वस्त करते हुए दो मवेशियों को लिया अपनी चपेट में

पांकी के मंगलपुर में अनियंत्रित बोलेरो वाहन ने मचाया कहर, किराने की दुकान ध्वस्त करते हुए दो मवेशियों को लिया अपनी चपेट में

पांकी बालूमाथ मुख्य पथ के मंगलपुर नावाडीह गांव में मंगलवार की शाम एक अनियंत्रित बोलेरो वाहन गाड़ी संख्या JH02BF 3771 ने जमकर कहर बरपाया। अनियंत्रित बोलेरो वाहन ने सबसे पहले सड़क किनारे बंधे दो मवेशियों को अपनी चपेट में लेते हुए गणेश साहू के किराने की दुकान को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया, इस दौरान मौके पर उपस्थित दुकानदार समेत कई ग्रामीणों ने सूझबूझ से अपनी जान बचाई। घटना के बाद घटनास्थल पर सैकड़ो लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी, मामले की जानकारी होने के बाद पांकी पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है वहीं बोलेरो वाहन को जप्त करते हुए वाहन चालक से पूछताछ की जा रही है। वाहन ताल पंचायत के किसी ग्रामीण का बताया जा रहा है।
मौके पर पहुंचे पंचायत के प्रतिनिधि सुनील कुमार चौहान ने बताया कि घटना दुर्भाग्यपूर्ण है दो पशुधनों समेत एक दुकान भी क्षतिग्रस्त हुआ है उन्होंने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।