“मेराल प्रखंड ने मनाया नव वर्ष वन भोज, जलप्रपात की प्राकृतिक सुंदरता ने सबको मंत्रमुग्ध किया”
नव वर्ष 2026 के आगमन पर मेराल प्रखंड तथा अंचल पदाधिकारी एवं कर्मी तथा जनप्रतिनिधियों ने गुरसिंधु जलप्रपात चिनिया में रविवार को वन भोज मनाया। आयोजित वन भोज कार्यक्रम में सीओ सह प्रभारी बीडीओ यशवंत नायक मुखिया संघ अध्यक्ष रामसागर महतो सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कर्मी, मुखिया, समाजसेवी तथा पत्रकार शामिल हुए। रंका से पिकनिक पार्टी मनाने गए लोगों की गाड़ी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए घटनास्थल पर मेराल सीओ यशवंत नायक मानवता का मिसाल पेश करते हुए बिना देर किए तुरंत अपने वाहन से घायल लोगों को चिनिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा कर इलाज शुरू करवाया। प्राकृतिक की गोद में गुरु सिंधु जलप्रपात का मनोरम दृश्य देख कर सभी लोगों ने खूब सराहना किया। लोगों ने कहा कि ऐसे जगहो का समुचित विकास कर व्यापक पैमाने पर प्रचार प्रसार कर टूरिज्म को बढ़ावा दिया जा सकता है जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा। इस मौके पर सीओ यशवंत नायक ने कहा की यहां पर हम लोग पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पिकनिक पार्टी का आयोजन किए हैं। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक सौंदर्य से भरा यह जगह अपने आप में अनुपम एवं अद्भुत है यहां का नजारा काफी खूबसूरत है ऐसी जगह पर पर्यटकों को आना चाहिए और यहां के प्राकृतिक सौंदर्य को देखना चाहिए। उन्होंने बताया कि यहां तक पहुंचने के लिए सरकार द्वारा अच्छी सड़क भी बनाया गया है आने वाले पर्यटक गढ़वा मुख्यालय से चिनिया रोड होते हुए चिनिया पहुंच कर दाहिने मुड़कर सीधे गुरु सिंधु जलप्रपात पहुंच सकते हैं। इस अवसर पर प्रधान सहायक सुनील कुमार रामनाथ भगत बीपीओ आदम अली जेई फिरोज अंसारी आवास कोऑर्डिनेटर हारून रशीद मुखिया वीरेंद्र नाथ तिवारी अनिल चौधरी संजय राम मनदीप सिंह रामप्रताप साव आशीष बियार मुखिया प्रतिनिधि हरेंद्र चौधरी धर्मराज राम मनरेगा कर्मी संघ जिला अध्यक्ष अभिमन्यु तिवारी पत्रकार भारत भूषण तिवारी बलराम शर्मा यासीन अंसारी विकास कुमार रंजीत कुमार संवेदक आशुतोष चौबे रमाकांत गुप्ता गुलबास अंसारी पंचायत सचिव रामजी राम राजेंद्र राम रामनाथ चौधरी दिलीप रजक रेखा कुमारी स्नेहा दिव्या कुमारी मंजय तिवारी रघुवर राम खादिम अंसारी अमर कुमार मनीष कुमार राहुल कुमार अमन सुकेश कुमार सहित अनेकों लोग शामिल थे।

