36वें प्रांतीय खेलकूद समारोह में सुंदरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर, लोहरदगा का दबदबा; खिलाड़ियों ने जीते कई पदक

बहन ज्योति और नंदनी ने विद्यालय के झोली में डाला दो स्वर्ण पदक

लोहरदगा: विद्या विकास समिति, झारखंड के तत्वाधान में स्वरूप सरस्वती विद्या मंदिर, रतनपुर (टुंडी), धनबाद में आयोजित 36वां प्रांतीय खेलकूद शिशु वर्ग समारोह 2025 में लोहरदगा के नन्हे खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाया है। 18 से 20 दिसंबर तक चले इस तीन दिवसीय खेल महाकुंभ में सुंदरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर, गुमला रोड, लोहरदगा के भैया-बहनों ने विभिन्न स्पर्धाओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर विद्यालय व जिले का नाम रोशन किया।शिशु वर्ग के इन प्रतिभागियों ने एथलेटिक्स और मैदानी खेलों में उत्कृष्ट कौशल दिखाया। विद्यालय के खिलाड़ियों ने मुख्य रूप से निम्नलिखित स्पर्धाओं में भाग लिए:
दौड़: 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर। कूद: लॉन्ग जंप (लंबी कूद) और हाई जंप (ऊंची कूद)।क्षेत्रीय खेल: कबड्डी और खो-खो में शानदार टीम वर्क का प्रदर्शन, शॉटपुट (गोला फेंक) आदि। विद्यालय को दो स्वर्ण (गोल्ड), तीन रजत (सिल्वर), दो ब्रॉन्ज मेडल (पदक) प्राप्त हुआ।
प्रबंधन एवं विद्यालय परिवार ने दी बधाई
विद्यार्थियों की इस ऐतिहासिक सफलता पर प्रांत के अधिकारियों सहित विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र पांडे, विभाग प्रमुख श्रीमान ओमप्रकाश सिन्हा विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष शशिधर लाल अग्रवाल एवं सचिव अजय प्रसाद ने प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने सभी विजयी भैया-बहनों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं और आशीर्वाद प्रदान किया।
विद्यालय के खेल प्रमुख महेंद्र कुमार मिश्रा, संरक्षक आचार्या सुनीता दीदी एवं रवि रंजन आचार्य के कुशल प्रशिक्षण और मार्गदर्शन को इस सफलता का मुख्य श्रेय दिया गया है। प्रशिक्षकों के कठिन परिश्रम और सही रणनीति के कारण ही लोहरदगा के इन नन्हे खिलाड़ियों ने प्रांतीय स्तर पर अपनी विशेष पहचान दर्ज की।