बैंक में उचक्कों ने महिला के पर्स से 50 हजार उड़ाए

0

बैंक में उचक्कों ने महिला के पर्स से 50 हजार उड़ाए

मांडर प्रखंड के बाजारटांड़ स्थित यूनियन बैंक की शाखा से वेणु देवी नामक महिला के पर्स से उचक्कों ने 50 हजार रुपये निकाल लिए। घटना गुरुवार की दोपहर लगभग 12 बजे की है। बताया जाता है कि वेणु देवी ने बैंक से एक लाख रुपये निकालकर 50-50 हजार रुपये का दो बंडल पर्स में रखा था।

घटना के समय बैंक के अंदर काफी भीड़ थी, काउंटर से किनारे हटने के बाद वह बगल में खड़ी अपने साथ आयी महिलाओं के पास पहुंची और उसने अपना पर्स देखा तो 50 हजार रुपये का एक बंडल गायब था । नरकोपी थाना क्षेत्र के बाजरा गांव की निवासी वेणु देवी तारा आजीविका सखी मंडल की सचिव है। वह सखी मंडल के

एक लाख रुपये यूनियन बैंक से वेणु ने निकाले थे तारा आजीविका सखी मंडल की सचिव है वेणु

अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और एक अन्य महिला सदस्य के साथ खाता से एक लाख रुपये निकालने के लिए यूनियन बैंक की शाखा में आई थी।

पर्स देखने के बाद में पीड़िता ने तत्काल घटना की जानकारी बैंककर्मियों को दी। इधर, सूचना मिलने पर मांडर पुलिस वेणु देवी से पूछताछ करने के बाद यूनियन बैंक के अतिरिक्त अगल-बगल में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश करने में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *